Home Blog बाढ़ आपदा से हुई क्षति का आकलन कर शीघ्र मुआवजा राशि वितरित...

बाढ़ आपदा से हुई क्षति का आकलन कर शीघ्र मुआवजा राशि वितरित कराएं – कलेक्टर

0
लंबित त्रुटि सुधार प्रकरणों का तेजी से निराकरण के निर्देश

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय -सीमा की बैठक मे विभागीय कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने विगत दिनों बारिश के कारण बाढ़ प्रभावित गांव मे हुए क्षति का आंकलन एवं आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण तैयार कर 15 दिन मे मुआवजा राशि वितरित कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि तहसीलदार अपने अधीनस्थ पटवारियों के द्वारा मकान व फसल क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार कराएं। सभी एसडीएम इसका कड़ाई से मॉनिटरिंग करें औऱ समय पर मुआवजा राशि का भुगतान कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए बड़ी संख्या मे लंबित त्रुटि सुधार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 100 से अधिक लंबित प्रकरण पर सम्बधित नायब तहसीलदरो को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसीतरह डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिये शेष खसरो का सर्वे समय पर पूरा करने अधिक संख्या मे सर्वेयर तैनात करने कहा।

Ro.No - 13998/148

कलेक्टर ने प्रत्येक विकासखंड के लिये निर्धारित 10 -10 स्थानों पर सुरभि गोठान निर्माण हेतु प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश पशु पालन विभाग के अधिकारी को दिये।स्कूलों मे बालिका शौचालय निर्माण हेतु अब तक स्वीकृत 136 स्कूलों मे निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने एवं शेष स्थानों पर जल्द स्वीकृत कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन आवासो को जल्द पूर्ण कराने तथा जिन हितग्राहियों के द्वारा निर्माण मे रूचि नहीं ली जा रही उनसे राशि वसूली के निर्देश दिये। उन्होंने आगामी 9 अक्टूबर को आयोजित होने वाले युवा उड़ान कार्यक्रम के लिए जिला ऑडिटोरियम मे आवश्यक तैयारी के भी निर्देश दिये।

इस दौरान ई -ऑफिस,सीएम हेल्पलाइन, लंबित राजस्व प्रकरण, सीपी ग्राम्स,मुख्यमंत्री जनदर्शन,पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, डिजिटल क्रॉप सर्वें, डिजिटल किसान किताब, सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु पोर्टल,न्यायालयीन प्रकरण आदि की समीक्षा की गई।

बैठक मे सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर ए,आर. टंडन,निशा नेताम मड़ावी,सीमा ठाकुर सहित एसडीएम,जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here