पति के निधन के बाद बच्चे की जिम्मेदारी संभाल रही लक्ष्मी को योजनाओं से मिला आर्थिक सहारा
रायगढ़, पति की दुर्घटना में मृत्यु के बाद धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पुनर्वास लात की लक्ष्मी राजपूत के सामने अपने बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी अकेले संभालने की चुनौती थी। ऐसे समय में शासन की योजनाओं से मिली आर्थिक सहायता उनके लिए उपयोगी सहारा बनी। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रसव के समय मिली 5 हजार रुपये की सहायता और महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली 01 हजार रुपये की राशि से लक्ष्मी बच्चे के पालन-पोषण की जरूरतों को पूरा कर रही हैं।

शासन के निर्देशानुसार जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पात्र महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है। इसका लाभ जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचने से उन्हें परिवार की जिम्मेदारियां संभालने में आर्थिक मदद मिल रही है। लक्ष्मी राजपूत बताती हैं कि पति के नहीं रहने के बाद बच्चे की पूरी जिम्मेदारी उनके ऊपर है। प्रसव के समय प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली 5 हजार रुपये की राशि से उन्हें तत्काल आर्थिक मदद मिली। वहीं महतारी वंदन योजना के तहत नियमित रूप से मिलने वाली 1 हजार रुपये की राशि बच्चे की जरूरतों को पूरा करने में मदद कर रही है। लक्ष्मी राजपूत ने योजनाओं का लाभ मिलने पर शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आर्थिक सहायता से उन्हें बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी संभालने में संबल मिल रहा है।


