वाल्मिकी जयंती मे होगा पुरस्कार वितरण आयोजन
25को सरयू साहित्य द्वारा आयोजित रामायण ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण
सौरभ बरवाड़/भाटापारा– जन आवश्यकताओं से जुड़े मुद्दो पर निरंतर सक्रिय तथा धर्म संस्कृति के प्रसार मे सतत प्रयासरत नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद द्वारा विगत सात वर्षों से तुलसी जयंती के उपलक्ष्य मे रामायण ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है तथा महर्षि वाल्मिकी जयंती के अवसर पर पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है,आयोजन के आठवें वर्ष के रुप मे इस वर्ष भी रामायण ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया।
समस्त ब्राम्हण प्रकल्पों की भागीदारी
समस्त ब्राम्हण प्रकल्पों की भागीदारी से होने वाले इस अनूठे आयोजन मे इस वर्ष भी परिक्षार्थियों द्वारा बढ़चढ़कर भागीदारी निभाई गयी,दो वर्गों मे आयोजित इस परीक्षा मे नौनिहालों सहित वरिष्ठजनों द्वारा उत्साह पूर्वक सहभागिता प्रदर्शित की गयी।

वाल्मिकी जयंती मे पुरस्कार वितरण
प्रतिवर्ष की परिपाटी के अनुसार इस वर्ष भी पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह की कड़ी वाल्मिकी जयंती पर संपन्न होगी जिसके तहत 25अक्टूबर को आयोजन होगा तथा परीक्षा मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परीक्षार्थियों को पुरस्कृत करने के साथ ही प्रोत्साहन सम्मान भी प्रदान जाएगा।
रुपरेखा निर्धारण बैठक
आयोजन की रुपरेखा निर्धारित करने एवं आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के उद्देश्य से परिषद के सदस्यों एवं सामाजिक जनों की उपस्थिति मे हरिहर निवास मे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमें आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के साथ ही रुपरेखा का निर्धारण किया गया बैठक मे प्रमुख रुप से हरिहर शर्मा मुकेश शर्मा, सत्यनारायण जोशी उषा मिश्रा कविता शर्मा सुषमा मिश्रा सीमा तिवारी सरितारानी शर्मा भूमेश पाण्डेय मोनू मानिक प्रसाद दुबे आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।



