Home छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार में साहू समाज की मातृशक्तियों का तीजा मिलन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न

बलौदाबाजार में साहू समाज की मातृशक्तियों का तीजा मिलन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न

0

 

 

Ro.No - 13998/148

बलौदाबाजार- बलौदाबाजार में साहू समाज की मातृशक्ति बहनों द्वारा तीजा मिलन कार्यक्रम का भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पारंपरिक तीज पर्व की खुशियों को साझा किया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए अनेक मनोरंजक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ (बाटी), बिंदी लगाओ, रिंग डालो, भाषण प्रतियोगिता (तुरंत चिट निकालकर भाषण), बैलून गेम, बिस्किट गेम, जनउला, फुगड़ी तथा जलेबी दौड़ जैसी आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी प्रतियोगिताओं में मातृशक्ति बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, उत्साह एवं आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानपूर्वक पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। तीजा मिलन कार्यक्रम ने समाज की महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने, आपसी प्रेम, भाईचारा, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का प्रेरणादायी संदेश दिया। उपस्थित सभी मातृशक्तियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जिला साहू संघ के अध्यक्ष श्री सुनील साहू, उपाध्यक्ष राजाराम साहू, श्रीमती संध्या साहू, संगठन सचिव सुशील साहू, महासचिव रवि साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक सुरेंद्र साहू, तहसील अध्यक्ष पारसमणी साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य बी.पी. साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष (नगर भाटापारा) राजेश साहू, भरसेला परिक्षेत्र अध्यक्ष खिलावन साहू, वरिष्ठ समाजसेवी कल्याणी साहू, निर्मला साहू, जवा साहू, प्रेमिन साहू, कामना साहू, ललित साहू, प्रमिला साहू, रूखमणी साहू, श्रीमती आशा साहू, श्रीमती योगेश्वरी साहू, श्रीमती राधिका साहू, चंद्रकांता साहू, श्रीमती गीता साहू, यामिनी साहू, संतोषी साहू, भुनेश्वरी साहू, दुलौरीन साहू, रजनी साहू, बुधयारीन साहू, जामवंती साहू सहित नगर की बड़ी संख्या में मातृशक्तियां एवं समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आशा साहू, योगेश्वरी साहू, चंद्रकांता साहू, मंजू साहू, प्रतिमा साहू, गीता साहू, बिन्धेश्वरी साहू, राधिका साहू, दीपा साहू, शीशा साहू, शिवमति साहू, दरसपुरन साहू एवं रूखमणी साहू का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here