घर के राशन और खान-पान में हो रहा राशि का उपयोग
रायगढ़, शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल प्रदान कर रही है, बल्कि कई महिलाओं के घरेलू आवश्यक सामग्रियों की पूर्ति में भी मददगार साबित हो रही है। धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम बीरसिंघा की बिरहोर समुदाय की महिला कमला बाई के लिए महतारी वंदन योजना के तहत प्रत्येक माह मिलने वाली एक हजार रुपए की सहायता राशि परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों का सहारा बन गई है। सीमित आय वाले परिवार में मिलने वाली यह राशि सीधे घर के राशन और खान-पान पर खर्च हो रही है। कमला बाई बताती हैं कि इससे परिवार के लिए जरूरी खाद्य सामग्री जुटाने में मदद मिलती है और रोज के चूल्हे-चौके की चिंता कुछ आसान होती है।
राशि से पूरी होती हैं रोजमर्रा की जरूरतें
सेवा की कहानी में कमला बाई कहती हैं, “महतारी वंदन से जो पैसा मिलथे, वोकर से दाल, आलू अउ घर बर जरूरी साग-सब्जी खरीदथन। घर के सब झन मिल-जुल के खाथन। पैसा घर के खान-पान अउ राशन म ही खर्च हो जाथे। उनके परिवार के लिए योजना की राशि किसी बड़े खर्च के बजाय रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में काम आ रही है। महीने में मिलने वाली सहायता से दाल, सब्जी और अन्य जरूरी राशन खरीदने में मदद मिलती है। कमला बाई बताती हैं कि राशि पूरी तरह परिवार के भोजन पर खर्च हो जाती है, लेकिन इससे घर की दैनिक जरूरतें संभालने में सहूलियत मिलती है।

नियमित सहायता बनी परिवार का सहारा
बिरहोर समुदाय के परिवारों में आय के सीमित साधनों के बीच नियमित आर्थिक सहायता घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मददगार बन रही है। इस योजना का बिरहोर समुदाय के सैकड़ों महिलाओं को का लाभ मिल रहा है। कमला बाई ने कहा कि इस सहायता से परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में काफी सहूलियत मिल रही है। उन्होंने योजना से मिल रही आर्थिकी मदद के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।



