
सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार- भारत स्काउट्स एवम गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव ब्रिजेश बाजपेई के निर्देसानुसार जिला मुख्य आयुक्त डॉ अजय राव एवम जिला शिक्षा अधिकारी तथा पदेन जिला कमिश्नर स्काउट एस के गेंदले के मार्गदर्शन मे राज्य स्तरीय पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन दिनांक 14.10.2026 से 18.10.2026 तक राष्ट्रीय साहसिक संस्थान पचमढ़ी मध्य प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है जिसमें जिला बलौदा बाजार भाटापारा के 23 स्काउट 23 गाइड 02 स्काउटर 02 गाइडर 02 सर्विस रोवर कुल 52 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के स्काउट_गाइड कक्ष में दिनांक 07.10.2026 को भाग लेने वाले प्रतिभागियों को राज्य मुख्यालय भारत स्काउट्स एवं गाइड्स रायपुर छत्तीसगढ़ से प्राप्त शिविर किट बैग,ट्रैक शूट, पानी बोटल, आई कार्ड,पी कैप किट वितरण किया गया। जिसमें आवश्यक पर्वतारोहण किट सामग्री वितरण कार्यक्रम में उपस्थित जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रामाधार पटेल,जिला कोषाध्यक्ष पीयूष मिश्रा एवं राज्य कार्यकारणी के सदस्य अरुण छाबड़ा जिला संगठन आयुक्त स्काउट सूरज कसार ने बच्चो को शिविर के उद्देश्य से अवगत कराया और आत्मविश्वास के गुणों को धारण करने प्रेरित किया।राज्य कार्यकारिणी सदस्य अरुण छाबड़ा समाजसेवी ने सेवा के प्रति सदैव तैयार रहने कहा, कार्यवाहक अध्यक्ष रामाधार पटेल ने संबोधित कर स्काउट_गाइड का हौसला बढ़ाया तथा शिविर नियमो ,अनुशासन और समय प्रबंधन की सिख देते हुए सभी को सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में एवेंचर जिला प्रभारी सनत कुमार खरे,कोमल सिंह ठाकुर सविता ठाकुर, जे आर बारले कसडोल सचिव, योगेन्द्र सोनवानी,योगेश्वर प्रसाद साहू, सुश्री रामेश्वरी साहू, ईश्वर लाल साहू, गंगाराम वर्मा, पी आर लहरी एसएमसी अध्यक्ष रसेडा उपस्थित रहे।



