Home Blog भगोरा में वन विभाग की फिर दबिश, 23 नग अवैध साल चिरान...

भगोरा में वन विभाग की फिर दबिश, 23 नग अवैध साल चिरान जब्त

0

रायगढ़। जिले में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम भगोरा में दबिश देकर 23 नग साल चिरान जब्त किया है। संयुक्त टीम ने मौके से आरोपी छोटू राम यादव (42 वर्ष), पिता जोगेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Ro.No - 13998/148

जानकारी के अनुसार, वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भगोरा में एक व्यक्ति अपने मकान में अवैध रूप से साल की लकड़ियां छिपाकर रखा है। सूचना पर स्थानीय वन अमले और वन उड़नदस्ता दल की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान मकान से साल चिरान के 23 नग बरामद हुए, जिनका कुल माप 0.440 घनमीटर बताया गया है। विभाग ने लकड़ियों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की।

वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। वन परिक्षेत्र अधिकारी संजय लकड़ा ने स्पष्ट किया कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने और अवैध कटाई व तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गौरतलब है कि ग्राम भगोरा में इसी महीने वन विभाग की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here