नए मतदाताओं के पंजीयन और ईएलसी क्लब के गठन की दी गई जानकारी
रायगढ़, जिले के सभी अशासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के ईएलसी समन्वयकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुक्रवार को सृजन सभा कक्ष रायगढ़ में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरने तथा प्रत्येक संस्था में निर्वाचन साक्षरता क्लब के गठन की जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में अक्टूबर 2026 में छूटे हुए पात्र नागरिकों और नए पात्र युवा मतदाताओं का पंजीयन करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य ऐसे सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना है, जिनका नाम अभी तक दर्ज नहीं हो पाया है। पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ईसीआईनेट मोबाइल ऐप अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।




