खरसिया, रायगढ़। वनमंडल रायगढ़ अंतर्गत वन परिक्षेत्र खरसिया के खरसिया सर्किल में वन अमले द्वारा एंटी-स्नेयर वॉक (Anti-Snare Walk) एवं रात्रिकालीन गश्त के दौरान वन क्षेत्र में पाई गई हुकिंग को सावधानीपूर्वक हटाया गया।

वन्यजीवों को अवैध शिकार एवं विद्युत करंट जैसी संभावित दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त एवं निगरानी की जा रही है।
एंटी-स्नेयर वॉक के अंतर्गत वन क्षेत्रों में संभावित फंदों, अवैध तारों एवं वन्यजीवों के लिए खतरा उत्पन्न करने वाले उपकरणों की पहचान कर आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई की जाती है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी, खरसिया के अनुसार वन्यजीवों की सुरक्षा वन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। वन क्षेत्र में अवैध शिकार एवं वन्यजीवों को नुकसान पहुँचाने वाली गतिविधियों की रोकथाम के लिए सतत निगरानी एवं रात्रिकालीन गश्त जारी रखी जाएगी।



