Home Blog मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

0

लैलूंगा में दो पालियों और तमनार में भी हुआ प्रशिक्षण, नए मतदाताओं के पंजीयन पर जोर

रायगढ़, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को अद्यतन करने और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए जिले में कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में मतदाता पंजीयन और सूची के सत्यापन के लिए बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। इसी क्रम में लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में प्रथम एवं द्वितीय पाली में तथा तहसील तमनार में भी प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, पात्र नागरिकों की पहचान करने और सूची का सत्यापन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही नए मतदाताओं का पंजीयन सुनिश्चित करने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन लेने पर जोर दिया गया।

Ro.No - 13998/148

फॉर्म-6 से करा सकते हैं पंजीयन

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 17 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे युवाओं से भी अग्रिम आवेदन लिए जा रहे हैं, जो वर्ष 2027 में 18 वर्ष की आयु पूरी करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने इसके लिए 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को अर्हता तिथियां निर्धारित की हैं। आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा किए जा सकते हैं।

स्कूल-कॉलेजों में भी हो रहा पंजीयन

शासकीय एवं निजी स्कूलों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को मतदाता पंजीयन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर भी सत्यापन कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता पंजीयन कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने पात्र नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here