Home Blog सेवा संकल्प अभियान के तहत उद्यमिता जागरूकता शिविर आयोजित, युवाओं ने स्टार्टअप...

सेवा संकल्प अभियान के तहत उद्यमिता जागरूकता शिविर आयोजित, युवाओं ने स्टार्टअप के प्रति दिखाई रुचि

0
सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज की दी गई जानकारी, छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

रायगढ़, सेवा संकल्प अभियान के तहत युवाओं में नवाचार, स्वरोजगार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ओपी जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के बैठक कक्ष में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के अंतर्गत उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के लगभग 75 से 80 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्टार्टअप की संभावनाओं तथा नवाचार आधारित उद्यम शुरू करने से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के उद्देश्य, स्टार्टअप की अवधारणा और इसमें भाग लेने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने प्रश्न-उत्तर के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा नवाचार और नए व्यावसायिक विचारों को आगे बढ़ाने में रुचि दिखाई। इस दौरान विद्यार्थियों ने इनोवेटिव इंडिया के साथ मिलकर सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के अंतर्गत आवेदन करने की इच्छा भी व्यक्त की। शिविर का उद्देश्य युवाओं को रोजगार तलाशने के साथ-साथ रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना तथा उनके नवाचारी विचारों को उद्यम का स्वरूप देने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। ऐसे आयोजन युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने और उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, रायगढ़ के अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक, प्रबंधक, ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के स्टार्टअप प्रभारी सहित विश्वविद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ro.No - 13998/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here