Home Blog छात्रावासों में ‘मेरी पौष्टिक थाली’ और आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

छात्रावासों में ‘मेरी पौष्टिक थाली’ और आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

0

पारंपरिक व्यंजनों और पौष्टिक आहार के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया गया जागरूक

रायगढ़, सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में पोषण जागरूकता और बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न छात्रावासों में पोषण दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। कन्या आश्रम गोढ़ी तथा प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास रायगढ़ में ‘मेरी पौष्टिक थाली’ कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार का महत्व बताया गया। वहीं, पोस्ट-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास रायगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Ro.No - 13998/148

पारंपरिक व्यंजनों से समझाया पौष्टिक आहार का महत्व

पोषण दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘मेरी पौष्टिक थाली’ कार्यक्रम में छात्राओं को छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों और पौष्टिक आहार से युक्त भोजन परोसा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को संतुलित भोजन की उपयोगिता समझाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। पौष्टिक आहार शरीर को स्वस्थ रखने, शारीरिक विकास और दैनिक गतिविधियों के लिए आवश्यक ऊर्जा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कन्या आश्रम गोढ़ी में भी ‘मेरी पौष्टिक थाली’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से पारंपरिक खानपान और पोषण के महत्व को प्रोत्साहित किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ आंगन मिलन

पोस्ट-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास रायगढ़ में आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों का हिस्सा रहा। इस तरह के आयोजन बच्चों के साथ संवाद, सहभागिता और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देने में सहायक हैं। जिले में आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ आदतों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here