Home Blog सेवा की कहानी : बिहान’ से सशक्त हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, हुनर...

सेवा की कहानी : बिहान’ से सशक्त हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, हुनर से बना रहीं अपनी पहचान

0

विभिन्न उत्पादों का निर्माण कर बढ़ा रहीं आजीविका, दूसरी महिलाओं को भी दे रहीं प्रशिक्षण

रायगढ़, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं को अपने हुनर को पहचानने, आजीविका के अवसर विकसित करने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर दे रहा है। रायगढ़ जिले के सिहा गांव की नीलांद्री बिसाल ने इस अवसर का लाभ उठाकर न केवल अपना व्यवसाय स्थापित किया, बल्कि दूसरी महिलाओं को भी हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भरता की राह दिखाई है।

Ro.No - 13998/148

सहारा महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य नीलांद्री बिसाल विभिन्न उत्पादों का निर्माण कर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हैं। वे फिनाइल, हार्पिक, हैंडवॉश, डिशवॉश, सर्फ, साबुन और अगरबत्ती जैसे उत्पाद तैयार करती हैं। इस कार्य में उनके पति भी सहयोग करते हैं। दोनों मिलकर व्यवसाय को5 आगे बढ़ा रहे हैं और कुछ अन्य महिलाएं भी उनके साथ काम करती हैं।

प्रशिक्षण से मिला हुनर, हुनर से बढ़े अवसर

‘बिहान’ से जुड़ने के बाद नीलांद्री को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिला, जिससे उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने और काम शुरू करने का अवसर मिला। धीरे-धीरे अनुभव बढ़ा और उन्होंने विभिन्न उत्पादों का निर्माण शुरू किया। आज वे स्वयं आजीविका अर्जित करने के साथ दूसरी महिलाओं को भी इन उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण दे रही हैं, ताकि वे भी अपने हुनर के माध्यम से आगे बढ़ सकें।

दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास

नीलांद्री के लिए सफलता का अर्थ केवल अपना व्यवसाय चलाना नहीं, बल्कि दूसरी महिलाओं को भी रोजगार और आजीविका के अवसरों से जोड़ना है। उनका मानना है कि स्व-सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं प्रशिक्षण, आपसी सहयोग और मार्गदर्शन के माध्यम से अपनी क्षमता पहचान सकती हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं।नीलांद्री कहती हैं, “बिहान योजना से जुड़कर मुझे अपने हुनर को पहचानने और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला। आज मैं खुद आत्मनिर्भर बनी हूं और दूसरी दीदियों को भी आगे बढ़ने में सहयोग कर रही हूं। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और ‘बिहान’ योजना को हृदय से धन्यवाद देती हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here