Home Blog जनगणना 2027: जनवरी में स्व-गणना का मिलेगा अवसर

जनगणना 2027: जनवरी में स्व-गणना का मिलेगा अवसर

0

10 से 24 जनवरी तक मोबाइल एप से स्व-गणना, 25 जनवरी से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

रायगढ़, जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत रायगढ़ के सृजन सभाकक्ष में जिला एवं चार्ज स्तरीय जनगणना अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी ने प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की प्रक्रिया को गंभीरता से समझने और कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए सभी शंकाओं का समाधान प्रशिक्षण के दौरान ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Ro.No - 13998/148

उप जनगणना अधिकारी श्री धनराज मरकाम ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे प्राप्त आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण, प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और विभिन्न नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नागरिकों को 10 से 24 जनवरी 2027 तक मोबाइल एप के माध्यम से स्व-गणना का अवसर मिलेगा। इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। इस दौरान निर्धारित प्रारूप के अनुसार परिवारों से आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी।

मोबाइल एप से स्वयं दर्ज कर सकेंगे जानकारी

स्व-गणना के तहत नागरिक मोबाइल एप के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए सभी आवश्यक विवरण सही और सावधानीपूर्वक भरना होगा। प्रशिक्षण में मोबाइल एप के संचालन, डिजिटल माध्यम से आंकड़ों की प्रविष्टि और स्व-गणना की तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई तकनीकी जानकारी

प्रशिक्षण में जनगणना के उप संचालक श्री अशोक मिश्रा, जिला नोडल अधिकारी श्री शेष पंडा तथा मास्टर ट्रेनर श्री विकास रंजन सिन्हा ने जनगणना की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित प्रारूप में जानकारी दर्ज करने, आंकड़ों की प्रविष्टि तथा जनगणना कार्य को सही ढंग से संपन्न करने की प्रक्रिया समझाई गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here