Home छत्तीसगढ़ रायपुर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का आज...

रायपुर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का आज दोपहर भाटापारा नगर आगमन होगा

0

 

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियो के साथ भावी चुनाव को लेकर पहली बैठक आयोजित की गयी है।मुख्य रूप से भावी लोकसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री व रायपुर दक्षिण विधानसभा से ८ बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल आज भाजपा कार्यालय भाटापारा मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।। केंद्र की मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं व लाभार्थियों से सम्पर्क अभियान की कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा करेंगे वही जोगी दीप में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित वैवाहिक सम्मेलन में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे व नव वर वधू को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।। आज स्थानीय गोविंद सारंग भवन में दोपहर 1:00 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के पश्चात 3:00 बजे आदिवासी समाज के वैवाहिक सम्मेलन में सम्मिलित होंगे।। उक्त कार्यक्रम की जानकारी भाजपा शहर महामंत्री योगेश अनंत द्वारा दी गई।।

Ro.No - 13759/82

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here