Home Blog खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

0

साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश

रायगढ़, जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 14 अक्टूबर को रायगढ़ शहर के सात प्रतिष्ठानों में जांच की कार्रवाई करते हुए संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया।

Ro.No - 13998/148

निरीक्षण के दौरान गांधी चौक स्थित ओ.पी. फ्रुट कंपनी, हंडी चौक स्थित मुु.युनुस फ्रुट कंपनी, संजय कॉम्प्लेक्स स्थित अमर किराना और चुनमुन प्रोविजन सहित अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इसके अलावा संजय कॉम्प्लेक्स स्थित शिव एग, ढिमरापुर स्थित मन्नू नाश्ता सेंटर तथा शिवम फूड पॉइंट का भी निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। ढिमरापुर स्थित मन्नू नाश्ता सेंटर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही खाद्य तेल का बार-बार उपयोग नहीं करने की हिदायत दी गई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की निगरानी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here