Home छत्तीसगढ़ दुर्गोत्सव मे भक्तिमय आस्था का हुआ दिव्य दर्शन, गरबा उत्सव महाआरती का...

दुर्गोत्सव मे भक्तिमय आस्था का हुआ दिव्य दर्शन, गरबा उत्सव महाआरती का साक्षी बना सरयू सदन

0

 

सरयूपारीण ब्राम्हण समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा गरबा उत्सव का आयोजन

Ro.No - 13998/148

 

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- विभिन्न आयामों के माध्यम से संपन्न होने वाले नवरात्रि महापर्व मे इन्ही आयामों के माध्यम से नारी शक्ति एवं सम्मान की अभिव्यक्ति होती है,शारदीय नवरात्रि मे जहां जगह जगह स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं माँ दुर्गा की दिव्यता एवं भव्यता को अभिव्यक्ति प्रदान करती है वहीं गरबा उत्सव के माध्यम से मातारानी की आराधना की मनोरम प्रस्तुति होती है,जिसकी झलक विभिन्न जगहों सहित भाटापारा मे स्पष्ट दिखाई दे रही है। तथा विभिन्न संगठनों संस्थाओं के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थलों मे गरबा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जो पंचमी पर्व से पूरे शबाब मे नजर आ रही है।

_________________________

सरयू सदन मे हुआ आयोजन

_________________________

सरयूपारीण ब्राम्हण समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रि के अवसर पर भव्य गरबा उत्सव का आयोजन किया जाता है,जिसकी तैयारी नवरात्रि के पूर्व ही प्रारंभ हो जाती है इस वर्ष भी गरबा प्रशिक्षक अनिता दुबे के प्रशिक्षण मे अभ्यास का क्रम जारी रहा एवं नवरात्रि के छठवें दिन सरयू सदन मे महिला प्रकोष्ठ द्वारा गरबा उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओ सहित नौनिहालों की उत्साहपूर्वक भागीदारी नजर आयी।

_______________________

पूजन अर्चन से शुभारंभ

________________________

नृत्यमय तालियों के माध्यम से मातारानी की आराधना का प्रतीक गरबा उत्सव का शुभारंभ मातारानी की पूजन अर्चन से हुआ उपस्थित सदस्यों द्वारा श्रद्धापूर्वक माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की गयी उसके उपरांत गरबा उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ तथा मातारानी के भजनों मे लयबद्ध थिरकते कदम तथा तालियों का समवेत स्वर समूचा वातावरण को भव्यता एवं दिव्यता प्रदान कर गये।

_________________________

महाआरती के साथ आयोजन संपन्न

________________________

उक्ताशय की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सरितारानी शर्मा द्वारा बताया गया कि सरयू सदन मे आयोजित गरबा उत्सव मे बड़ी संख्या मे महिलाओं तथा बच्चों की भागीदारी रही, अत्यंत उल्लास के साथ संपन्न हुए गरबा उत्सव का समापन महाआरती तथा प्रसादी वितरण से हुआ आयोजन मे उषा मिश्रा,कविता शर्मा,सुषमा मिश्रा,सीमा तिवारी,निशा आनंद शर्मा,रितू तिवारी,किरण पाण्डेय, शालिनी तिवारी,सुनिला पाण्डेय अनिता दुबे, अंजलि दुबे, सुमन पाण्डेय रश्मि तिवारी,श्वेता तिवारी, आरती पाण्डेय, अपूर्वा पाण्डेय मिहिका दुबे,खुशी पाण्डेय मुस्कान शर्मा वेदिका शर्मा महक शर्मा माही शर्मा आशी तिवारी आदि की अहम भागीदारी नजर आयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here