Home Blog नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5...

नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल

0

🚨 02 एडिशनल एसपी, 6 डीएसपी सहित थाना पुलिस, रिजर्व पुलिस, होमगार्ड और 6वीं बटालियन के जवान संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी — यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने विशेष टीम तैनात

रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने रायगढ़ पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार किया है। संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी श्री अनिल सोनी एडिशनल एसपी रायगढ़ हैं, जिनके मार्गदर्शन पर शहर को पांच सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर में राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है। दुर्गा पंडालों, गरबा स्थलों, रामलीला मंचन एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए थाना पुलिस के साथ रिजर्व पुलिस, होमगार्ड तथा 6वीं बटालियन के अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

Ro.No - 13998/148

पांच सेक्टरों में सुरक्षा की जिम्मेदारी

सेक्टर-1 : सिटी कोतवाली क्षेत्र
इस सेक्टर के प्रभारी सीएसपी रायगढ़ श्री राहुल उईके होंगे। इनके साथ थाना कोतवाली, महिला थाना, यातायात पुलिस एवं होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। इस क्षेत्र में सेवाकुंज, गुजरातीपारा, रामलीला मैदान, हुडको कॉलोनी, बगीचा एवं नटवर स्कूल मैदान सहित प्रमुख दुर्गा पंडालों और गरबा स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था संभाली जाएगी।

सेक्टर-2 : रामलीला मैदान
रामलीला मंचन एवं रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी डीएसपी श्री शिखर मरावी को सौंपी गई है। इनके साथ थाना कोतवाली की टीम तैनात रहेगी, जो आयोजन स्थल पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखेगी।

सेक्टर-3 : कोतरारोड थाना क्षेत्र
इस सेक्टर के प्रभारी डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर होंगी। थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक शील आदित्य के नेतृत्व में थाना कोतरारोड के जवान एवं होमगार्ड बल खैरपुर, किरोड़ीमलनगर और भगवानपुर क्षेत्र के दुर्गा पंडालों एवं गरबा आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

सेक्टर-4 : चक्रधरनगर थाना क्षेत्र
इस सेक्टर की जिम्मेदारी डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी एवं थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा को सौंपी गई है। इनके साथ 6वीं बटालियन, होमगार्ड तथा थाना चक्रधरनगर के जवान तैनात रहेंगे, जो क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

सेक्टर-5 : जूटमिल थाना क्षेत्र
इस सेक्टर के प्रभारी डीएसपी श्री रोहित शुक्ला होंगे। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के साथ थाना जूटमिल एवं 6वीं बटालियन के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस बल क्षेत्र के दुर्गा पंडालों, गरबा आयोजनों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेगा।

यातायात व्यवस्था के लिए विशेष टीम तैनात

पर्व के दौरान शहर में यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं डीएसपी यातायात श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष व्यवस्था की गई है। थाना यातायात एवं रिजर्व पुलिस लाइन के बल को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो।

रायगढ़ पुलिस की अपील

रायगढ़ पुलिस आम नागरिकों एवं आयोजन समितियों से अपील करती है कि नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाएं। आयोजक सुरक्षा एवं यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें तथा आम नागरिक पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। कार्यक्रम देखने आने वाले फोर व्हीलर से परहेज करें और संभव हो तो पैदल कार्यक्रमों का आनंद उठावें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here