Home Blog रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस...

रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन

0
● अधर्म पर धर्म की विजय और असुरी शक्तियों के नाश के प्रतीक पर्व पर बल की सुरक्षा, कुशलता व देशसेवा का लिया गया संकल्प
● अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, डीएसपी सहित जिले के तमाम अधिकारी एवं पुलिस बल रहा उपस्थित

सौरभ बरवाड़/भाटापारा-​विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर आज दिनांक 20.10.2026 को प्रातः 10:00 बजे रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में पारंपरिक रूप से शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग में असत्य पर सत्य की जीत तथा कानून-व्यवस्था की रक्षा के प्रतीक माने जाने वाले इस पर्व पर पुलिस के हथियारों की पूजा-अर्चना की गई।

​पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई विधिवत पूजा-अर्चना:- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा श्री गौरव राय (भा.पु.से.) द्वारा रक्षित केंद्र परिसर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा एवं शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई। पुलिस अधीक्षक ने आरती कर देश और समाज की रक्षा में तत्पर रहने वाले सुरक्षा उपकरणों और हथियारों का पूजन किया तथा समस्त पुलिस परिवार को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ​शस्त्र पूजन का यह अनुष्ठान इस बात का प्रतीक है कि पुलिस बल हमेशा जनता की सुरक्षा, शांति स्थापना और असामाजिक तत्वों के दमन के लिए पूरी तरह मुस्तैद और समर्पित है।

Ro.No - 13998/148

​गरिमामयी उपस्थिति:- ​इस पारंपरिक और गरिमामयी शस्त्र पूजन समारोह में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस के प्रमुख अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, जिनमें प्रमुख रूप से: ​श्री खोमन सिन्हा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), श्री मयंक रणसिंह (एसडीओपी भाटापारा), ​श्री राजेश श्रीवास्तव (उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय), ​सुश्री मोनिका मरावी (उप पुलिस अधीक्षक यातायात), ​श्रीमती उषा ठाकुर (रक्षित निरीक्षक) सहित पुलिस कार्यालय एवं रक्षित केंद्र के समस्त अधिकारी और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। ​शस्त्र पूजन के पश्चात पुलिस अधिकारियों द्वारा बल के जवानों का हौसला अफजाई किया गया तथा जिले में शांति, कानून व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन करने का संदेश दिया गया। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस परिवार द्वारा हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here