Home Blog पं.चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में होग़ा राज्योत्सव का आयोजन

पं.चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में होग़ा राज्योत्सव का आयोजन

0
“सशक्त नारी, युवा उड़ान” थीम पर सजेगा सम्पूर्ण कार्यक्रम
विभागीय स्टॉल व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे मुख्य आकर्षण

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन 2 नवम्बर 2026 को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित पण्डित चक्रपाणी शुक्ल स्वामी आत्मानन्द  शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में होग़ा। इस बार राज्योत्सव ‘सशक्त नारी,युवा उड़ान” थीम पर आधारित होग़ा।कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को अधिकारियो की बैठक लेकर भव्य एवं गरिमामय आयोजन हेतु जरुरी निर्देश व तैयारी हेतु विभागवार जिम्मेदारी सौंपी।

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्योत्सव के अवसर पर 1 से 3 नवम्बर तक सभी शासकीय भवनों में रोशनी की जाए। इसके साथ ही निजी संस्थानों एवं भवनों में रोशनी के लिए सम्बंधितो को प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला स्तरीय राज्योत्सव के दौरान विभागीय योजनाओं से हितग्राहियो को लाभान्वित भी किया जाएगा। उन्होंने मुख्य मंच निर्माण, विभागीय स्टॉल निर्माण, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, क़ानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, वाहन पार्किंग, पेयजल, साफ -सफाई, सुरक्षा एवं मेडिकल, फ़ूड जोन, मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के लिये विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए बेहतर आयोजन के निर्देश दिये।

Ro.No - 14097/135

कलाकारों व स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति- कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि राज्योत्सव मे प्रसिद्ध कलाकारों के साथ ही स्कूली छात्र- छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।उन्होंने कलाकारों का चयन एवं आने जाने व ठहरने की आवश्यक व्यवस्था के लिये टीम गठिन करने कहा। इसके साघ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम मे छत्तीसगढी संस्कृतिक के साथ ही शासन की योजनाओं औऱ उपलब्धियों पर आधारित जनजागरूकता को भी शामिल करने कहा।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर ए. आर. टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित एसडीएम, एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here