Home Blog रायगढ़ में 23 अक्टूबर को होगा ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम

रायगढ़ में 23 अक्टूबर को होगा ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम

0

संत बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे आयोजन, ऑनलाइन पंजीयन जारी

रायगढ़, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 23 अक्टूबर को रायगढ़ के संत बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में ‘युवा उड़ान कार्यक्रम-2026’ आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें विकसित छत्तीसगढ़-विकसित भारत, ‘एक देश-एक चुनाव’ और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी तथा कला, खेल, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े युवा शामिल होंगे। युवाओं को अपने विचार और सुझाव रखने का अवसर भी मिलेगा।

Ro.No - 14097/135

ऑनलाइन पंजीयन जारी

कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक युवा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://yuvaayog.cg.gov.in पर जाकर पंजीयन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीयन करा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here