Home छत्तीसगढ़ गुमशुदा युवती जबलपुर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, भूपदेवपुर पुलिस का...

गुमशुदा युवती जबलपुर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, भूपदेवपुर पुलिस का फूल-मालाओं से किया गया स्वागत

0

 

भूपदेवपुर पुलिस की कार्रवाई से परिजनों ने जताया आभार, ससुर एवं समाज प्रमुख ने किया सम्मानित

Ro.No - 14097/135

रायगढ़। थाना भूपदेवपुर पुलिस ने गुमशुदा 24 वर्षीय युवती निवासी सोडका को मध्यप्रदेश के जबलपुर से दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों में खुशी का माहौल है। आभार व्यक्त करते हुए गुमशुदा के ससुर एवं समाज प्रमुख ने थाना भूपदेवपुर के थाना प्रभारी रोशन कौशिक एवं पुलिस का फूल-मालाओं से स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना भूपदेवपुर में गुम इंसान की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गुमशुदा की तलाश के दौरान उन्हें मध्यप्रदेश के जबलपुर से दस्तयाब कर थाना भूपदेवपुर लाया गया। इसके बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

युवती के सकुशल मिलने और पुलिस द्वारा उन्हें परिजनों तक पहुंचाने पर परिवार ने राहत की सांस ली। पुलिस की तत्परता के प्रति आभार जताते हुए उनके ससुर एवं समाज प्रमुख ने पुलिसकर्मियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर परिजनों ने पुलिस के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि गुमशुदा की तलाश कर उन्हें परिवार से मिलाने का प्रयास सराहनीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here