Home Blog अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष 26 से 28 अक्टूबर तक...

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष 26 से 28 अक्टूबर तक रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे

0

आदिवासी समाज प्रमुखों से करेंगे भेंट-मुलाकात, जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण और विभागीय कार्यों की समीक्षा

रायगढ़, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी (कैबिनेट मंत्री दर्जा) एवं उपाध्यक्ष श्री एम.डी. ठाकुर (राज्यमंत्री दर्जा) 26 से 28 अक्टूबर तक रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे आदिवासी समाज के प्रमुखों से भेंट-मुलाकात करेंगे तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण करेंगे। साथ ही जनजातीय समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों पर अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।

Ro.No - 14097/135

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार, आयोग के अध्यक्ष श्री मंडावी एवं उपाध्यक्ष श्री ठाकुर 26 अक्टूबर को शाम 4 बजे कोरबा जिले के ग्राम आमाडाढ़ से प्रस्थान कर शाम 6 बजे धरमजयगढ़ पहुंचेंगे। यहां वे आदिवासी समाज के प्रमुखों से भेंट-मुलाकात करेंगे तथा रात्रि विश्राम धरमजयगढ़ में करेंगे। अगले दिन 27 अक्टूबर को प्रातः 9 से 10 बजे तक वे धरमजयगढ़ स्थित अनुसूचित जनजाति छात्रावास, आश्रम, क्रीड़ा परिसर एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात शासन के विभिन्न विभागों द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित विकास योजनाओं एवं संबंधित कार्यों का स्थल निरीक्षण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12.30 बजे धरमजयगढ़ से प्रस्थान कर वे दोपहर 1.30 बजे घरघोड़ा विश्राम गृह पहुंचेंगे। इसके बाद अपराह्न 3 बजे घरघोड़ा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक लेंगे। बैठक में रायगढ़ जिले में आदिवासियों की भूमि के अधिग्रहण तथा क्रय-विक्रय के बाद संबंधित हितग्राहियों को प्रदान किए गए मुआवजे, रोजगार, व्यवस्थापन एवं कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) मद से कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके पश्चात शाम 7.30 बजे घरघोड़ा स्थित विश्राम गृह पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

28 अक्टूबर को आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष प्रातः 9 बजे रायगढ़ में आदिवासी समाज के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण करेंगे। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक जिला स्तर पर विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की जाएगी। तत्पश्चात 5.30 बजे रायगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here