Home Blog 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा पीएम-किसान उत्सव दिवस, किसानों को मिलेगी 24वीं...

30 अक्टूबर को मनाया जाएगा पीएम-किसान उत्सव दिवस, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

0

कलेक्टर ने जिला, विकासखंड और ग्राम स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के दिए निर्देश

रायगढ़, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से पात्र किसानों के खातों में किस्त की राशि अंतरित करेंगे। इस अवसर पर देशभर में पीएम-किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिला, विकासखंड और ग्राम स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया है। कार्यक्रम के दौरान किसान मुख्य आयोजन के सीधे प्रसारण से जुड़ सकेंगे। इसके लिए (http://pmindiawebcast.nic.in/) पर वेबकास्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।कलेक्टर में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ro.No - 14097/135

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here