Home Blog जिला प्रशासन की विशेष पहल: नीट और जेईई की तैयारी के लिए...

जिला प्रशासन की विशेष पहल: नीट और जेईई की तैयारी के लिए जिले के प्रतिभावान व जरूरतमंद छात्रों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग

0
चयन हेतु प्रवेश परीक्षा के लिये आवेदन 6 नवम्बर तक
कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण छात्र बीईओ कार्यालय मे जमा कर सकते हैं फार्म

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार-  जिले के प्रतिभावान और जरूरतमंद विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक सराहनीय कदम उठाया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा की विशेष पहल पर प्रशासन द्वारा मेडिकल (नीट) और इंजीनियरिंग (जेईई) जैसी देश की प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिले के योग्य छात्रों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को बड़े कोचिंग संस्थानों जैसी उच्चस्तरीय तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना है।

​इस निःशुल्क कोचिंग मे प्रवेश के लिये कक्षा 12वीं विज्ञान या गणित विषय के साथ उत्तीर्ण कर चुके जिले के प्रतिभावान एवं जरूरतमंद छात्र पात्र होंगे। कोचिंग मे कुल 50 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।कोचिंग में प्रवेश के लिए एक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इच्छुक छात्र अपना आवेदन 6 नवंबर 2026 तक अपने संबंधित बीईओ (खण्ड शिक्षा अधिकारी) कार्यालय में जमा कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 22 नवम्बर 2026 को होगी। प्रवेश परीक्षा मे मेरिट के आधार पर अंतिम चयन होग़ा औऱ कोचिंग कक्षाएं 7 दिसम्बर2026 से शुरू होगी। कोचिंग सेंटर लाईवलीहुड कॉलेज सकरी बलौदाबाजार को निर्धारित किया गया है जहां प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान के विषय विशेषज्ञ द्वारा दी जाएगी।यहां चयनित छात्रों को निःशुल्क कोचिंग के साथ शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र के लिये विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं जिले के वेबसाइट https://balodabazar.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

Ro.No - 14097/135

​जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र और इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस बेहतरीन अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। समय सीमा के भीतर अपना आवेदन बीईओ कार्यालय में जमा कराएं, ताकि प्रवेश परीक्षा और आगामी कोचिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here