Ro.No - 13672/140


सौरभ बरवाड़@भाटापारा- भाटापारा विधायक इन्द्र साव के दिल्ली प्रवास से लौटने पर रात्रि में रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा माना विमानतल जाकर अपने लोकसभा रायपुर के एक मात्र कांग्रेस विधायक को जन्मदिन पर स्वागत करते हुए कांग्रेस भवन रायपुर मे केक काट कर जन्मदिवस पर सम्मान किया गया। जिसमें मुख्य रूप से रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं विमल गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में 17 मार्च को रात्रि में रायपुर के सबसे पुराने कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिन मनाया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के काफी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे जिसमे मुख्यरूप से अजय तिवारी, रितिक सिंग, सोनू साहू, सैयद हुसैन, आशिष गोयल (भाऊ), सोनू यादव, बाबू शर्मा, हितेश एवं अन्य साथी गण उपस्थित रहे।



