सौरभ बरवाड़/भाटापारा- पर्वों से सुसज्जित सनातन संस्कृति मे पर्व त्यौहार उल्लास उमंग के साथ विराट संदेशों के भी परिचायक होते है,जीवन दर्शन को समृद्ध बनाने वाले इन त्यौहारों मे जीवन मूल्यों की अदभूत बानगी दिखाई देती है, उजियारा का पर्व दीपावली कुछ ऐसी ही विराट संदेशों की अहम बानगी है,जिसमें अंधियारे से जंग एवं उजियारे की उमंग झलकती है, खुशियां एवं प्रकाश बांटने के इस पर्व पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद द्वारा विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान के तहत नगर के सार्वजनिक स्थलों मे दीप अर्पण किया जाएगा,जनभागीदारी से संचालित होने वाले इस अभियान मे पिछले वर्ष दीपोत्सव के अवसर पर मंदिरों स्कूलों अस्पतालों चौक चौराहों महापुरुष की प्रतिमाओं सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों मे दीप अर्पण किया गया था,उसके उपरांत यज्ञस्थल नाका नंबर एक मे भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या मे जनमानस की भागीदारी नजर आयी,इस वर्ष भी डगर डगर उजियारा अभियान को लेकर तैयारियों का दौर जारी है,जनभागीदारी से संपादित होने वाले इस अभियान मे अधिक से अधिक भागीदारी का आव्हान सरयू साहित्य परिषद द्वारा किया गया है।


