01 Liquor Kochiya arrested for illegally selling liquor near Arjuni Bazar Chowk Rural Bank by Bhatapara Rural Police Station.
● आरोपी से 3300 कीमती मूल्य का 30 पाव 5.400 बल्क लीटर देशी मसाला शराब एवं मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG J 0397 किमती 20000 को किया गया जप्त

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- अभियान सिरजन” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा जिले में सभी प्रकार के नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशों के परिपालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार अविनाश ठाकुर एवं आशीष अरोरा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भाटापारा के मार्गदर्शन में निरीक्षक अमित पाटले थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण के नेतृत्व में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 17-03-2024 को थाना भाटापारा ग्रामीण से प्रआर0 संजय सोनी आरक्षक गौरीशंकर कश्यप,द्वारिका साहू, अजय साहू, उमेश चंद्रवंशी की पुलिस टीम द्वारा अर्जुनी बाजार चौक ग्रामीण बैक के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 3300 कीमती मूल्य का 30 पाव 5.400 बल्क लीटर देशी मसाला शराब एवं मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG J 0397 किमती 20000 को किया गया जप्त आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 169/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी का नाम
01. सन्नी यादव पिता रामनाथ यादव उम्र 28 साल अर्जुनी थाना भाटापारा ग्रामीण जिला बलौदाबाजार भाटापारा



