Home Blog खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा सघन जांच अभियान,अवमानक खाद्य पदार्थ...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा सघन जांच अभियान,अवमानक खाद्य पदार्थ व अनियमितता पर दो प्रतिष्ठानो पर एक लाख रूपए जुर्माना

0

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार- कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश एवं अभिहित अधिकारी अक्षय कुमार सोनी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा दल द्वारा दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में विशेष प्रवर्तन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा दल द्वारा भगवती मिष्ठान भंडार बलौदाबाजार, खेमजी होटल भाटापारा, हर्षद मिष्ठान भंडार भाटापारा तथा जोधपुरी स्वीट्स भाटापारा से चमचम, कलाकंद, सेव, काजू कतली, खोवा पेड़ा, नारियल लड्डू, दूध पेड़ा एवं कलाकंद के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अभियान में अब तक कुल 24 नमूने लिए जा चुके हैं। रिपोर्ट में मिलावट या अमानकता पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत कड़ी वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Ro.No - 14097/135

इसी क्रम में आनंद फैमिली रेस्टोरेंट, लिमतरा (सिमगा) से जांच हेतु दम राइस का नमूना लिया गया था, जो जांच में अवमानक पाया गया। इस पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी द्वारा 85,000 रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। साथ ही शीतल इंडस्ट्रीज, भाटापारा पर बेसन के पैकेट पर पोषण संबंधी जानकारी (पोषण सूचना) अंकित न करने पर 15,000 रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के सभी खाद्य कारोबारियों को सख्त समझाइस दी है कि त्यौहारों के दौरान केवल उच्च गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों के अनुरूप ही खाद्य पदार्थों का निर्माण व विक्रय करने के निर्देश दिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here