Home Blog यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए CG-ACE योजना के तहत...

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए CG-ACE योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

0

अनुसूचित जनजाति के लिए 150, अनुसूचित जाति के लिए 60 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 80 सीटें निर्धारित

रायगढ़,  संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर प्रशासनिक सेवाओं में अपना भविष्य बनाने का सपना देख रहे अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा CG-ACE योजना 2026 के अंतर्गत ‘शिखर (भाग-1)’ योजना के माध्यम से नई दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग एवं परीक्षा की तैयारी के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर से प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 नवंबर 2026 की रात्रि 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

Ro.No - 14097/135

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 150 सीटें, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 60 सीटें तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 80 सीटें निर्धारित की गई हैं। इस प्रकार कुल 290 अभ्यर्थियों को योजना का लाभ मिलेगा। प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। योजना के नियमों के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। ऐसे पात्र अभ्यर्थी जो नई दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 1 दिसंबर से 4 दिसंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। वहीं, प्राक्चयन परीक्षा आयोजित करने की संभावित तिथि 13 दिसंबर 2026, रविवार निर्धारित की गई है।

वेबसाइट पर उपलब्ध होगी विस्तृत जानकारी

इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://hmstribal.cg.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत विज्ञापन एवं नियमावली भी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से अभ्यर्थी उसका अवलोकन एवं डाउनलोड कर सकते हैं। पात्रता, परीक्षा केंद्र, परीक्षा परिणाम सहित अन्य आवश्यक जानकारियां भी विभागीय वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here