Home Blog छत्तीसगढ़ में फूटा लेटर बम, CG कांग्रेस में 5 करोड़ 89 लाख...

छत्तीसगढ़ में फूटा लेटर बम, CG कांग्रेस में 5 करोड़ 89 लाख का गबन , कांग्रेस ने कांग्रेस पर ही लगाया 5 करोड़ से ज्यादा फंड घोटाले का आरोप

0

Letter bomb explodes in Chhattisgarh, embezzlement of Rs 5 crore 89 lakh in CG Congress, Congress accuses Congress itself of fund scam of more than Rs 5 crore

 

Ro.No - 13672/140

लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस में सिर फुटौव्‍वल शुरू हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्‍य एवं पूर्व महासचिव अरुण सिसोदिया ने पार्टी के कोषाध्‍यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार रहे विनोद वर्मा पर 5 करोड़ 89 लाख की राशि के गबन का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता अरुण सिसोदिया ने इसे लेकर प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखा है।

सिसोदिया का यह पत्र सोशल मीडिया में भी वयरल हो रहा है। जब इस पत्र के संबंध में सिसोदिया से बात की तो उन्‍होंने कहा कि हां पार्टी के पैसे को लेकर उन्‍होंने प्रदेश अध्‍यक्ष को एक पत्र लिखा है, लेकिन यह वायरल कैसे हुआ यह मैं नहीं जानता।

उन्‍होंने आगे लिखा है कि सरकार आने के बाद भी संगठन को किसी प्रकार आर्थिक सहयोग नहीं दिया जाता था हमारे द्वारा कई बार बैठक में और प्रभारी कुमारी सैलजा से अनुरोध व मांग करने के बावजूद ब्लाक अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष को 5-10 हजार मासिक संगठन के कार्य करने नहीं दिया गया पर अपने परिवार के लोगों को एक कमरे में बैठकर कार्यादेश व गवाह निजी लोगों को बनाकर भुगतान कर दिया गया। साथ ही जो रकम 10 लाख 6 लाख व 3 लाख कुल 19 लाख प्रति माह मुगतान किया गया वो वर्तमान में 10 गुना है यानी प्रति माह 20 लोगों की टीम 3 लाख में कार्य कर रही है जैसा की आपको पूर्ण विदित है। आपसे अनुरोध है की 5 साल में ही सरकार और सगठन में मनमानी करने वाले गिरोह को पार्टी से बाहर किया जाए व हार के जिम्मेदार लोगो को सक्रिय राजनीति व पार्टी से दूर रखा जाए तभी पार्टी का उत्थान संभव है।

इस पत्र से पार्टी में मची खलबली
गौरतलब है कि ये लेटर बम कांग्रेस के अंदर तब फूटा है, जब लोकसभा चुनाव सिर पर हैं. कांग्रेस अभी तक पूरे उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं कर सकी है. ये लेटर बम सामने आने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है. कांग्रेस वैसे ही प्रदेश में एकजुटता को लेकर जूझ रही है, ऊपर से इस पत्र ने उसकी चिंता और बढ़ा दी है. बताया जाता है कि कांग्रेस की दूसरी सूची 19 मार्च को आएगी. कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची में कांकेर से बिरेष ठाकुर, अनिला भेड़िया, बस्तर से हरीश लखमा, दीपक बैज, सरगुजा से शशि सिंह, रायगढ़ से जयमाला सिंह, चक्रधर सिराज और बिलासपुर से विष्णु यादव के नाम लगभग तय हैं.

Chhattisgarh Congress: CG कांग्रेस में 5 करोड़ 89 लाख का गबन: प्रदेश  महासचिव ने की शिकायत, पूर्व सीएम का भी आया नाम, पार्टी के इन नेताओं पर लग  रहा आरोप ...

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here