Home छत्तीसगढ़ थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा स्कूटी के माध्यम से अवैध रूप से...

थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा स्कूटी के माध्यम से अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब ले जाते हुए एक शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार

0

● आरोपी से ₹3520 कीमत मूल्य का 32 पाव देशी मसाला शराब किया गया जप्त
● अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त मैस्ट्रो स्कूटी CG04 M4355 भी किया गया जप्त

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- “अभियान सृजन” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर एवं आशीष अरोरा एसडीओपी भाटापारा के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी भाटापारा शहर निरीक्षक योगिताबाली खापर्डे के निर्देशन में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 21.03.2024 को थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा पेंड्री तिराहा हथनीपारा जाने का मार्ग भाटापारा से स्कूटी वाहन के माध्यम से बिक्री करने के लिए अवैध रूप से शराब ले जाते हुए 01 शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से ₹3520 कीमत मूल्य का 32 पाव देशी मसाला शराब तथा अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त मैस्ट्रो स्कूटी CG04 M4355 जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 144/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Ro.No - 13672/140

आरोपी- चंद्रकांत पिता शिव कुमार केंवट उम्र 30 साल निवासी ग्राम दावनबोड थाना भाटापारा ग्रामीण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here