Home छत्तीसगढ़ भाटापारा नगर साहू समाज के अध्यक्ष नारायण साहू को पद मुक्त कर,...

भाटापारा नगर साहू समाज के अध्यक्ष नारायण साहू को पद मुक्त कर, राजेश साहू को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया

0

 

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- तहसील साहू संघ भाटापारा के समस्त परिक्षेत्रों एवं तहसील के पदाधिकारीयों द्वारा बैठक आहूत कर, नगर साहू समाज भाटापारा के सुभाष वार्ड निवासी राजेश साहू को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया । नगर साहू समाज के वर्तमान अध्यक्ष नारायण साहू के द्वारा लगातार समाज के विरुद्ध व अनैतिक कार्यो में संलिप्तता पायी गई जिसके कारण नारायण साहू को पद मुक्त कर, सुभाष वार्ड निवासी राजेश साहू को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया जो तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस तहसील स्तरीय बैठक में तहसील साहू संघ के सभी पदाधिकारियों के साथ सभी परिक्षेत्र के अध्यक्षगणों की भी उपस्थिती रही जिसमें मुख्यरूप से चैतराम साहू तहसील अध्यक्ष साहू संघ भाटापारा, सचिव घनाराम साहू, कार्य. अध्यक्ष खूबीराम साहू, उपाध्यक्ष भरत साहू, कमलेश साहू, संयोजक भारत साहू, अंकेक्षक धनेश्वर साहू, सहदेव साहू अध्यक्ष मोपर परिक्षेत्र, तिहारु साहू अध्यक्ष तरेंगा परिक्षेत्र, कुलेश्वर साहू अध्यक्ष मोपका परिक्षेत्र, केशव साहू सचिव, कोमल साहू कोषाध्यक्ष, भोलाराम साहू कार्य. अध्यक्ष, देशीराम साहू, राकेश साहू एवं अन्य वरिष्ठ सामाजिक बंधुओ की उपस्थिती रहीं। उक्त जानकारी तहसील साहू संघ भाटापारा के सचिव घनाराम साहू से प्राप्त हुई।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here