दिलीप टंडन/सारंगढ बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, पुलिस अधीक्षक कमलेश प्रसाद चंदेल एवं एसडीओपी अविनाश मिश्रा के निर्देशन पर थाना प्रभारी कोतवाली श्रीमती भावना सिंह के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा निम्न कार्यवाही में सफलता प्राप्त हुई-
है जिसमें अपo क्रo- 243/ 2024 धारा 307 भादवि -प्रकरण में सीएचसी सारंगढ़ से सूचना मिला कि आहत ढोला सिदार एव आहिता आशा सिदार दोपहर 12.00 बजे करीबन घर में सो रहे थे, तब आरोपी लाला सिदार के द्वारा पूर्व रंजिश को लेकर आहिता आशा सिदार के माथे, सिर व बांये आंख पर सिमेंट से बना डम्बल से मारा तथा आहत दोला सिदार के गला कंठ के पास परसुल से रेत कर गला को काटा है, जिससे प्रतित होता है कि आरोपी लाला सिदार के द्वारा आहिता/आहत को जान से मारने की नियत से मारा है। आहत की पुत्री कुण्रोशनी सिदार उम्र 13 वर्ष ने घटना की सूचना मोहल्ले के दिलेश्वर यादव, लक्ष्मण यादव को बताया की सहयोग से सीएचसी सारंगढ़ ईलाज हेतु भर्ती कराया गया कि सूचना पर तत्काल सिटी कोतवाली सारंगढ अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा, के मार्ग दर्शन पर तत्काल आरोपी की पता तलाश हेतु टीम निरीक्षक भावना सिंह, सउनि मस्तराम कश्यप, प्र०आर जीतराम घृतलहरे, आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर, विक्रम सिंह सिदार चन्द्रशेखर सोनवानी, अजय लहरे, यदुनाथ द्विवेदी, योगेश कुर्रे, भुवनेश्वर चंद्रा, दीपक मैत्री, चंद्रप्रकाश पॉल रवाना किया गया जाकर विभिन्न संभावित स्थानो पर रेड कार्यवाही की गई, आरोपी गिरफ्तारी के डर से जंगल में लुक छिप रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा जंगल घेराबंदी करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भावना सिंह सउनि मस्तराम कश्यप, प्र०आर० जीतराम घृतलहरे, आरक्षक कमांक- पुरुषोत्तम राठौर, विकम सिंह सिदार, चन्द्रशेखर सोनवानी, अजय लहरे, यदुनाथ द्विवेदी, योगेश कुर्रे, दीपक मैत्री, चंद्रप्रकाश पॉल की प्रमुख भूमिका रही



