Home छत्तीसगढ़ थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा गुंडा बदमाशों की परेड लेकर आगामी लोकसभा...

थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा गुंडा बदमाशों की परेड लेकर आगामी लोकसभा चुनाव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिया गया, सख्त हिदायत

0

 

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा चुनाव में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों तथा शांति व्यवस्था बाधित करने वाले अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। साथ ही विजिबल पुलिसिंग के तहत प्रतिदिन पैदल पेट्रोलिंग कर आमजनों के मध्य पुलिस की उपस्थिति लगातार दर्ज कराई जा रही है।

Ro.No - 13672/140

इसी क्रम में दिनांक 30.03.2024 की शाम आशीष अरोरा एसडीओपी भाटापारा के मार्गदर्शन में निरीक्षक अमित पाटले के नेतृत्व में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा क्षेत्र अंतर्गत निवासरत गुंडा बदमाशों को थाना बुलाया गया। इस दौरान निरीक्षक अमित पाटले द्वारा सभी गुंडा बदमाशों को आगामी चुनाव के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करने हेतु हिदायत दिया गया। इसके अतिरिक्त इन सभी गुंडा बदमाशों को स्पष्ट रूप से समझाया गया कि किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर करवाई कार्यवाही की जाएगी। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अंवैधानिक कार्यों में लिप्त तथा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here