Home छत्तीसगढ़ थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा सुरखी भट्ठी के सामने मेनरोड भाटापारा में...

थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा सुरखी भट्ठी के सामने मेनरोड भाटापारा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार

0

 

 

Ro.No - 13672/140

● *आरोपी से ₹3410 कीमत मूल्य का 31 पाव देशी मसाला शराब किया गया जप्त*

 

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- अभियान सृजन” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, अविनाश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार एवं आशीष अरोरा एसडीओपी भाटापारा के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी भाटापारा शहर निरीक्षक योगिताबाली खापर्डे के निर्देशन में *थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही* लगातार जारी है। इसी क्रम में आज *दिनांक 31.03.2024 को थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा सुरखी भट्ठी के सामने मेनरोड भाटापारा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक शराब कोचिया* को गिरफ्तार किया गया है। *आरोपी से ₹3410 कीमत मूल्य का 31 पाव देशी मसाला शराब जप्त* किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 170/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- रामकुमार सेन पिता नारायण सेन उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जरहागांव थाना भाटापारा ग्रामीण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here