
● *आरोपी जुआरियों से ₹2630 एवं 52 पत्ती ताश किया गया जप्त*
सौरभ बरवाड़@भाटापारा- अभियान सृजन” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर एवं आशीष अरोरा एसडीओपी भाटापारा के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी भाटापारा शहर निरीक्षक योगिताबाली खापर्डे के निर्देशन में *थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा असमाजिक तत्वों की धरपकड़ कार्यवाही* लगातार जारी है। इसी क्रम में आज *दिनांक 31.03.2024 को थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा भगत सिंह वार्ड भाटापारा में जुआ खेलने वाले 03 जुआरियों* को गिरफ्तार किया गया है। *आरोपियों से नगदी ₹2630 एवं 52 पत्ती ताश जप्त* किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 169/2024 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्घ कर कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी जुआरियों के नाम
1. सोनू खान पिता मोहम्मद मुनीर खान उम्र 34 साल निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा
2. दिनेश कुमार पिता जेठूराम बांधे उम्र 35 साल निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा
3. रवि पठारी पिता शत्रुघ्न पठारी उम्र 24 साल निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा



