Home Blog छत्तीसगढ़ में 9वीं की छात्रा का अपहरण, प्यार के जाल में फंसाकर...

छत्तीसगढ़ में 9वीं की छात्रा का अपहरण, प्यार के जाल में फंसाकर नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

0

Kidnapping of 9th class student in Chhattisgarh, luring her in the trap of love and raping the minor student, accused arrested

भखारा पुलिस ने बताया कि नाबालिग कक्षा नौवीं की छात्रा है। प्रतिदिन अपने गांव से बस से प्राइवेट स्कूल आना-जाना करती थी। इस बीच बस कंडक्टर अमन देशमुख पिता विजेन्द्र देशमुख ग्राम कौही (रानीतराई) ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। कुछ दिनों की बातचीत के बाद युवक ने उसका अपहरण कर लिया। उसकी फोन को बंद कर दिया और दुर्ग-भिलाई ले गया। इसके बाद बिलासपुर में उसे पखवाडे़ भर तक रखकर दुष्कर्म किया। इधर, परिजनो ने युवती की लापता होने की सूचना भखारा थाने में दर्ज कराई थी।

Ro.No - 13672/140

आरोपी कंडक्टर के कब्जे से छात्रा को मुक्त कराया गया। छात्रा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कंडक्टर उसे झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इस बीच अपने रिश्तेदारों के घर रखकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। दुर्ग, भिलाई के बाद बिलासपुर में रख उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। दोनों की जान-पहचान थी और बस में दोनों बातचीत भी करते थे। इस जानकारी के बाद पुलिस कंडक्टर के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसका पीछा कर रही थी। युवक बार बार अपना लोकेशन बदल रहा था। आखिरकार युवक को बिलासपुर से पकड़ा गया।

फिलहाल कंडक्टर अमन देशमुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here