ICICI Bank: Company’s statement on the news of MD & CEO’s resignation, denied the news of MD & CEO Sandeep Bakshi leaving the post, know what is the matter
आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों और निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। MD और CEO के इस्तीफे की खबर पर कंपनी ने बयान दिया है और CEO संदीप बख्शी के इस्तीफे की खबर का खंडन किया है। कंपनी ने बताया है कि रिपोर्ट पूरी तरह से निराधार और भ्रामक है। साथ ही कंपनी ने MD & CEO के इस्तीफे की खबर को बेबुनियाद बताया है।

बैंक ने रिपोर्ट को बताया आधारहीन और मनगढंत
ICICI Bank ने द मॉर्निंग कॉन्टेक्स्ट रिपोर्ट (The Morning Context report) को ‘आधारहीन’ और मनगढंत करार दिया, जिसमें कहा गया था कि संदीप बख्शी व्यक्तिगत कारणों से MD और CEO के पद से मुक्त होना चाहते थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि RBI उनके इस फैसले के खिलाफ था।
ICICI बैंक ने खबर को नकारा
आईसीआईसीआई बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज के पास दाखिल किए रेग्यूलेटरी फाइलिंग में बताया कि न्यूज पोर्टल दि मॉर्निंग कॉंटेक्स्ट में एक खबर छपी है कि सीईओ के छोड़कर जाने के चलते आईसीआईसीआई बैंक में बेचैनी है. बैंक ने अपने बयान में कहा, आर्टिकल पर जो जानकारी दी गई है कि आईसीआईसीआई बैंक के एमडी निजी कारणों से अपना पद छोड़ना चाहते हैं इस खबर का हम सिरे तौर पर खंडन करते हैं.
निवेशकों को नुकसान पहुंचाने के दुर्भावनापूर्ण उद्देश्य से फैलाई जा रही है अफवाह- ICICI Bank
बता दें कि ICICI Bank ने एक फाइलिंग में कहा, “हम ICICI Bank के एमडी द्वारा कथित तौर पर व्यक्तिगत कारणों से अपना पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त करने के संबंध में लेख में प्रकाशित जानकारी को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं।” फाइलिंग में कहा गया है, “यह जानकारी काल्पनिक है और इसलिए पूरी तरह से निराधार और भ्रामक है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह अफवाह बैंक और उसके हितधारकों को नुकसान पहुंचाने के लिए एक गुप्त उद्देश्य और दुर्भावनापूर्ण इरादे से फैलाई जा रही है।”



