Home Blog दिल्ली में बैठा भगवान जगन्नाथ का बेटा ही करेगा काम…ओडिशा में पीएम...

दिल्ली में बैठा भगवान जगन्नाथ का बेटा ही करेगा काम…ओडिशा में पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली, बोले- प्रभु जगन्नाथ की धरती पर आशीर्वाद लेने आया हूं

0

Only the son of Lord Jagannath sitting in Delhi will do the work… PM Narendra Modi’s election rally in Odisha, said – I have come to the land of Lord Jagannath to seek blessings
Send fe

लोकसभा ((Loksabha) चुनाव की सरगर्मियों के बीच पीएम मोदी (PM Modi) ने आज ओडिशा (Odisha) के बरहमपुर (Berhampur) में एक जनसभा को संबोधित किया और विपक्ष पर जमकर प्रहार किया. पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा को जल्द ही पहली बार डबल इंजन (Double Engine) सरकार मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और बीजेडी (BJD) नेताओं ने ओडिशा को लूटा. ओडिशा को पहले कांग्रेस ने और फिर बीजेडी नेता ने लूटा. उन्होंने कहा, दिल्ली में जो भगवान जगन्नाथ का जो बेटा बैठा है न, वह जरूर काम करेगा.

Ro.No - 13672/140

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 7 मई को तीसरे चरण के लिए वोटिंग की जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ओडिशा पहुंचे हैं। यहां गंजम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “कल मैं प्रभु राम की नगरी अयोध्या में था वहां मैंने अयोध्या दर्शन किए आज मैं प्रभु जगन्नाथ की धरती पर हूं और आशीर्वाद लेने आया हूं।” पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है, यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से हमारी सभी घोषणाओं पर अमल करेंगे।” प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा में दो यज्ञ एक साथ हो रहे हैं। पहला भारत में मजबूत सरकार बनाने का और दूसरा राज्य में भाजपा नीत मजबूत सरकार बनाने की। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा में इस बार 2 यज्ञ एकसाथ हो रहे हैं. एक यज्ञ देश में, हिंदुस्तान में मजबूत सरकार बनाने के लिए है.

पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

रैली में पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा में इस बार 2 यज्ञ एकसाथ हो रहे हैं. पहला यज्ञ देश में है जो हिंदुस्तान में मजबूत सरकार बनाने के लिए है जबकि दूसरा यज्ञ ओडिशा में बीजेपी के नेतृत्व वाली मजबूत राज्य सरकार बनाने का है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आज ओडिशा बीजेपी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. ओडिशा बीजेपी ने, ओडिशा की आकांक्षाओं को, यहां के युवा सपनों को ध्यान में रखते हुए, यहां की बहनों-बेटियों के सामर्थ्य को ध्यान में रखते हुए बहुत ही विजनरी संकल्प पत्र जारी करने का काम किया है.

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप जानते हैं कि बीजेपी जो कहती है, वो करके दिखाने में

विश्वास रखती है. इसलिए, यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं पर अमल करेंगे. अपनी बात दोहराते हुए उन्होंने कहा कि ये मोदी की गारंटी है.

पीएम मोदी ने कहा कि 4 जून पर यहां की BJD सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है. उन्होंने कहा कि आज 6 मई है और 6 जून को बीजेपी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय हो जाएगा. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 10 जून को

भुवनेश्वर में बीजेपी के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा. आज सबको बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के लिए निमंत्रण देने मैं यहां आया हूं.

पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा में बीजेडी अस्त है, कांग्रेस पस्त है. यहां जनता बीजेपी पर आश्वस्त हैं और सिर्फ बीजेपी उम्मीदों का नया सूरज बनकर आई है.

वर्तमान सरकार पर हमला करते हुए पीएम ने कहा कि यहां बीजेडी के छोटे छोटे नेता भी बड़े बड़े बंगलों के मालिक हो गए हैं. आखिर क्यों?

पीएम मोदी ने ओडिशा की जनता से मांगा मौका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “जैसे त्रिपुरा को 30 साल से ज्यादा के कम्युनिस्ट और कांग्रेस के शासन ने तबाह कर दिया। वहां के लोगों के भाजपा को जिताया और पांच साल में लोगों ने काफी काम किया और अब त्रिपुरा तेज गति से विकास कर रहा है। उत्तर प्रदेश कानून-व्यवस्था के लिए बदनाम हो चुकी थी, हमें मौका दिया योगी जी बैठे और आज उत्तर प्रदेश विकास कर रहा है।”

उन्होंने कहा, ‘ओडिशा में BJD अस्त है, कांग्रेस पस्त है और लोग भाजपा पर आश्वस्त हैं और सिर्फ भाजपा उम्मीदों का नया सूरज बनकर आई है. केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के लिए 10 हजार करोड़ रुपये ओडिशा को दिए. वो पैसे यहां की सरकार सही से खर्च ही नहीं कर पाई. मोदी गांव में सड़कें बनाने के लिए पैसा भेजता है, लेकिन यहां गांवों में सड़कों की हालत खराब है. मोदी दिल्ली से मुफ्त चावल के लिए पैसे भेजता है, लेकिन BJD सरकार इस योजना पर भी अपना फोटो चिपका देती है. आज ओडिशा में जो सरकार है, उसे महिलाओं के हितों की कोई परवाह ही नहीं है. केंद्र सरकार हर गर्भवती महिला को 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दे रही है. आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि ओडिशा सरकार ने इतनी महत्वपूर्ण और पवित्र योजना पर भी ताला लगा दिया’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here