A massive fire broke out in this gym in Patna, buildings worth lakhs including the gym were burnt to ashes, many fire brigade vehicles reached…
इस वक्त बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जक्कनपुर थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग के जिम में भीषण आग लग गई है. मिली जानकारी के अनुसार बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर स्थिति हेल्थ कल्ब जिम में यह आग लगी है. आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया है. इलाके की बिजली काट दी गई है और ट्रैफिक को भी रोका गया है.

इस घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं. लेकिन, आग काफी तेज है. इसलिए आग बुझाने में परेशानी भी हो रही है. आग लगने के बाद बिल्डिंग से भारी धुआं भी उठ रहा है. सिपारा इलाके के एक बिल्डिंग में लगी इस आग को बुझाने के लिए मौके फायर ब्रिगेड के चार गाड़ियां पहुंची है और आग बुझाने की कोशिश में जुटी है.
दमकल की कई गाड़ीया घटनास्थल पर पहुंची है और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है . आग लगने से इलाके में अफरा तफरी का माहौल है.
वही अगलगी की इस घटना में जिम सहित बिल्डिंग के लाखो के समान आग में जलकर राख हुए है. फायर ब्रिग्रेड की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है. दमकल विभाग के कर्मियों को आग को बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.
आग लगने की सूचना मिलते हीं लोग इक्कठ्ठे हो गए है. लोगों में भय का माहौल है. लोग डरे हुए थे कि कहीं विकराल रुप न ले ले.



