Home Blog जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव,इस हफ्ते सोने की कीमत...

जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव,इस हफ्ते सोने की कीमत में आएगी गिरावट या रहेगी उछाल?

0

Know today’s price of 10 grams of gold, will the price of gold fall or rise this week?

आज रविवार को सोना और चांदी के दामों में वृद्धि देखी गई है। भारत में, 22 कैरेट सोने की मूल्य 67,400 रुपये है, जबकि आज बाजार में 24 कैरेट सोने कीमत 73,510 रुपये है। इस लेख में विभिन्न शहरों में सोना और चांदी के ताज़ा दामों का विवरण दिया गया है। कल और आज के दामों में थोड़ी कमी नज़र आ रही है। यहां जानिए आज किस शहर में क्या है सोना और चांदी के दाम।
सोना खरीदने से पहले सोने की मूल्य की सटीक जानकारी प्राप्त करना चाहिए। सोने और चांदी के दामों को जानने के लिए अपने स्थानीय दुकानदार से संपर्क करें। हम इस लेख में सोने और चांदी की कीमतों को “गोल्ड प्राइस” के रूप में दर्शाते हैं, जो केवल अद्यतित दिनचर्या के अनुसार हैं।

Ro.No - 13672/140

चांदी में भी उछाल

एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार को 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी सुबह 585 रुपये बढ़कर 85,085 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वहीं 5 सितंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 602 रुपये बढ़त के साथ 86,545 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। चांदी भी उछाल के साथ बंद हुई थी। इस बीच चांदी के वैश्विक भाव में को इजाफा हुआ है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.81 फीसदी या 0.23 डॉलर की तेजी के साथ 28.60 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 28.37 डॉलर प्रति औंस पर है।

कैसे रहेंगे सोने के भाव

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी सोने में बढ़ोतरी का रुख जारी रहेगा। क्योंकि अमेरिका का रिजर्व बैंक ब्याज दर कम करने वाला है जिससे डॉलर कमजोर होगा। इससे सोने के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। वहीं, सोना विदेशी मुद्रा भंडार का हिस्सा होता है और वैश्विक भू-राजनीतिक स्थितियों से पिछले कुछ सालों से करेंसी में उतार-चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में अपनी करेंसी के मूल्य को बचाने के लिए विभिन्न देशों के सेंट्रल बैंक सोने की खरीदारी कर रहे हैं।
इस साल फरवरी में भारत में गोल्ड ईटीएफ में 9.3 करोड़ डालर का निवेश किया गया जो पिछले छह माह में सबसे अधिक है। चीन में भी सोने की मांग लगातार बढ़ रही है। दुनिया में सोने की सबसे अधिक खपत चीन और उसके बाद भारत में होती है। सोने की सीमित आपूर्ति से भी इसकी कीमत लगातार मजबूत हो रही है।

मुंबई

22 कैरेट: 67,250 रुपये
24 कैरेट: 73,360 रुपये

जयपुर

22 कैरेट: 67,400 रुपये
24 कैरेट: 73,510 रुपये

चंडीगढ़

22 कैरेट: 67,400 रुपये
24 कैरेट: 73,510 रुपये

नोएडा

22 कैरेट: 67,400 रुपये
24 कैरेट: 73,510 रुपये

दिल्ली

22 कैरेट: 67,400 रुपये
24 कैरेट: 73,510 रुपये

लखनऊ

22 कैरेट: 67,400 रुपये
24 कैरेट: 73,510 रुपये

आगरा

22 कैरेट: 66,290 रुपये
24 कैरेट: 72,300 रुपये

गाजियाबाद

22 कैरेट: 67,400 रुपये
24 कैरेट: 73,510 रुपये

चांदी की कीमत

भारत में आज एक किलो चांदी का मूल्य 87,000 रुपये है। ऊपर दिए गए सोने के दाम संकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। निर्दिष्ट दामों के लिए अपने स्थानीय ज्वेलर से संपर्क करें।

सोने की शुद्धता की पहचान

इंडियन स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन (ISO) द्वारा सोने की शुद्धता को जांचने के लिए हॉलमार्क उपलब्ध होते हैं। 24 कैरेट सोने की आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। अधिकांश लोग 22 कैरेट सोना खरीदते हैं, हालांकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट 24 से अधिक नहीं होता है, और जितना अधिक कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध माना जाएगा।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अलग-अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण बनाया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना बेहतर होता है, लेकिन उसके साथ आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए अधिकांश दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

हॉलमार्क का ध्यान रखें:

सोना खरीदने से पहले, आपको सोने की गुणवत्ता का ध्यान देना चाहिए। उपभोक्ता हॉलमार्क को देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी होती है, और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क को मान्यता प्राप्त होती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालित होती है, जो नियम, नियम और विनियमों का पालन करती है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here