गाजीपुर : आपूर्ति विभाग , सैदपुर , गाजीपुर में आज दोपहर 1:30 बजे अधिकारी और बड़े बाबू ऑफिस में नहीं मिले पर ऑफिस खुला हुआ था । ऑफिस में एक कोटेदार प्रतिनिधि सुनील शर्मा मौके पर मिले । जब उनसे पूछा गया कि कहां है सब लोग तो उन्होने कोई जबाव नहीं दिया । मौके पर ही सप्लाई इंस्पेक्टर को फोन किया गया पर फोन स्विच ऑफ था । बड़े बाबू बद्रीनाथ गुप्ता ने भी फोन नहीं उठाया ।

अधिकारी और अन्य स्टॉफ का दफ्तर से गायब रहना कई संदेहों को जन्म देता है । जिम्मेदारों की अनुपस्थिति में सरकारी दस्तावेजों से खिलवाड़ किया जा सकता है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों के गायब होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में जिम्मेदार कौन होगा , यह एक चिंतनीय और गंभीर विषय है । जहां एक तरफ सरकार की मंशा है कि जनता की समस्या का निराकरण किया जाए वहीं अधिकारियों पर कोई असर नहीं है । दरअसल , सरकार तो बदल गई है पर व्यवस्था में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है ।



