Home छत्तीसगढ़ थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण...

थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

0

 

 

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- “अभियान सृजन” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार अविनाश ठाकुर, एसडीओपी भाटापारा आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी भाटापारा शहर निरीक्षक योगिताबाली खापर्डे के निर्देशन में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा क्षेत्र अंतर्गत शराब कोचियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों, सटोरियों एवं अन्य अंवैधानिक कार्य करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। *इसी क्रम में बहला-फुसलाकर एवं शादी करने का झांसा देते हुए एक नाबालिग बालिका का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।*

 

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा थाना भाटापारा शहर में उपस्थित होकर लिखित आवेदन देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई की, *इसकी नाबालिक पुत्री के साथ आरोपी भारत मनहरे बातचीत करता था तथा दिनांक 13.03.2024 से 27.04.2024 तक शादी करने का झांसा देते हुए बहला-फुसलाकर नाबालिक बालिका का शारीरिक शोषण किया है, कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 247/2024 धारा 376 क, ख भादवि, 5(ठ) 6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना* में लिया गया। भाटापारा शहर पुलिस द्वारा प्रकरण में आरोपी भारत मनहरे को पकड़कर पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाना स्वीकार किया। कि प्रकरण में आज दिनांक 14.05.2024 को *आरोपी भारत मनहरे* को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है।

 

आरोपी- भारत मनहरे पिता सचिन मनहरे उम्र 18 वर्ष निवासी संत रविदास वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here