Home Blog Assam Fire: कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में भीषण आग, बिल्डिंग से गिरकर एक लड़की...

Assam Fire: कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में भीषण आग, बिल्डिंग से गिरकर एक लड़की घायल, कई बच्चे फंसे,

0

Assam Fire: Massive fire in computer institute, one girl injured after falling from the building, many children trapped,

असम के कछार जिले के सिलचर शहर के श्यामा प्रसाद रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान, वसुंधरा अपार्टमेंट में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग लगने के समय कई छात्र कोचिंग संस्थान में मौजूद थे।

Ro.No - 13672/140

छात्रों को सीढ़ियों से नीचे उतारा गया

आग लगने के बाद छात्रों को पता चला कि वो नीचे नहीं जा सकते तो सभी लोग अपार्टमेंट की छत पर भाग गएवइसके बाद लोगों ने सीढ़ियों का इंतजाम किया और छात्रों को छत से नीचे उतारा गया।

एक लड़की घायल

इस घटना में बिल्डिंग से गिरकर एक लड़की घायल हो गई, उसे अस्पताल ले जाया गया। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची। गौरतलब है कि आग बुझा दी गई है और कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है।

बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश जारी

आग लगने की घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, उसमें बच्चों को बिल्डिंग की खिड़कियों के सहारे नीचे उतरते और कूदते हुए देखा जा सकता है. बच्चों को सीढ़ी के सहारे बाहर निकालने की भी कोशिश की जा रही है.

आग में बस लगने से नौ लोगों की मौत

इससे पहले शुक्रवार देर रात कुंडली -मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर नूंह जिले में स्थित गांव धुलावट के पास चलती बस में आग लगने से नौ लोग जिंदा जल गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here