10 year old student hanged, was insisting on going on a trip with her mother, when she refused
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक छात्रा की मौत का मामला सामने आया है. छात्रा पांचवी क्लास में पढ़ती थी. परिजनों के मुताबिक, वह घूमने जाना चाहती थी लेकिन उसकी मां ने जाने के लिए मना कर दिया था. इस बात से गुस्साई छात्रा फांसी के फंदे से लटक गई. फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है.
घटना जबलपुर के धनवंतरी नगर थाना इलाके के जसूजा सिटी की है. छात्रा की उम्र सिर्फ 10 साल थी. वह पांचवी क्लास में पढ़ रही थी. छात्रा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी. छात्रा ने अपनी मां से भेड़ाघाट घूमने के लिए पूछा था लेकिन मां ने उसे मना कर दिया.

कर ली आत्महत्या
छात्रा की मां उसे पढ़ाई और होमवर्क करने के लिए समझाने लगी. जानकारी के मुताबिक, वह घूमने की जिद पर अड़ी हुई थी लेकिन मां इसके लिए राजी नहीं हुई. इस बात से गुस्साई छात्रा घर के ऊपर वाले कमरे में चली गई.वहां जाकर उसने दरवाजा पर लगे पर्दे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली.
माता-पिता की इकलौती बेटी थी
बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा तेजस्विनी धनवंतरी नगर के जसूजा सिटी में रहने वाले भलावी परिवार की इकलौती बेटी थी। वह लिटिल वर्ल्ड स्कूल में कक्षा पांचवी की छात्रा थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि, वह मां से भेंड़ाघाट घूमाने को लेकर जाने के लिए बोल रही थी, मां ने मना कर दिया, जिद करने पर मां ने डांट लगा दी। इसके बाद बच्ची ने खुदकुशी कर ली।
मां की चीख सुन आ पहुंचे लोग
कुछ देर बाद जब मां ने ऊपर कमरे में जाकर देखा तो वहां का मंजर देख उनके होश उड़ गए. मां ने देखा कि बेटी फांसी के फंदे से लटकी है, जिसे देख मां चीखने-चिल्लाने लगी. महिला की चीख पुकार सुन वहां लोग आ पहुंचे. लोगों ने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी.
परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल
जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी हैं. वहीं, छात्रा की मौत के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल छात्रा की मौत से इलाके में हड़कंप मचा है.



