Home Blog Ambikapur KBC fraud: आपने जीता है 8.50.. हैलो, मैं केबीसी से बोल...

Ambikapur KBC fraud: आपने जीता है 8.50.. हैलो, मैं केबीसी से बोल रहा हूं, और फिर हो गई ठगी…फिर लगा दी 3.20 लाख की चपत, बिहार से 2 गिरफ्तार

0

Ambikapur KBC fraud: You have won 8.50.. Hello, I am speaking from KBC, and then fraud happened… again you lost 3.20 lakhs, 2 arrested from Bihar

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में इनाम पाने के चक्कर में एक शख्स ने 3 लाख 20 हजार रुपये गवां बैठा। साइबर ठगों ने कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर युवक को झांसे में लिया और फिर उसके साथ ठगी कर ली। साइबर ठगों ने टैक्स और फीस के नाम पर व्यक्ति से रुपये ऐंठकर उसे चूना लगाया। पीड़ित को शक होने के बाद पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Ro.No - 13672/140

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, पीड़ित झंडेश्वर कुशवाहा निवासी सोनतराई आमापारा सीतापुर द्वारा 16 मई कों थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 फरवरी 2024 को एक युवक द्वारा फ़ोन कर कौन बनेगा करोड़पति में 8 लाख 50 हजार रुपये की प्राइज मनी जीतने की बात कही। आरोपी ने झांसे में लेकर इनाम के बदले में प्रोसेसिंग फीस, इनकम टैक्स, लेट फीस के नाम पर 14 फरवरी से 26 फरवरी तक अलग अलग ट्रांजेक्शन में 3 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर करवाया। पैसे देने के बाद भी जब पीड़ित को इनाम के रुपये नहीं मिले तो खुद को ठगा महसूस कर इसकी शिकायत थाणे में दर्ज कराई। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में धारा 420, 34 भा.द.वि. 66 (डी) आई. टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जांच टीम द्वारा प्रार्थी से ठगी के मामले मे उपयोग किये गए मोबाइल नंबर सहित खातों की जानकारी ली गई। पुलिस टीम द्वारा साइबर सेल की मदद से संदेहियो की गिरफ़्तारी के लिए शेखपुरा बिहार रवाना किया गया था। यहां पर पुलिस टीम ने कैम्प कर संदेहियो की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विधि से संघर्षरत बालक, आरोपी राजीव कुमार 21 वर्ष कबीरपुर थाना शेखोपुर बिहार शामिल है। पूछताछ पर बताया कि प्रार्थी कों फ़ोन कर केबीसी में 8 लाख 50 हजार रुपये जीतने की बात बोलकर झांसे मे लेकर प्रोसेसिंग फीस व अन्य नाम पर 3 लाख 20 हजार रुपये की ठगी की थी। विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 5 नग मोबाइल, 2 नग एटीएम कार्ड, 2 नग पेन कार्ड, 1 नग रजिस्टर, एवं 10000 रुपये नगद जब्त किया गया। विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह एवं अन्य आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक भरत लाल साहू, उप निरीक्षक रमेश चंद्र राय, आरक्षक रुपेश महंत, अशोक कुजूर, सुयश पैकरा शामिल रहे।

बिहार के शेखपुरा से 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए, फिर आरोपियों को गिरफ्तार करने बिहार के शेखपुरा जिला के लिए रवाना हुई। इसके बाद पुलिस ने शेखोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कबीरपुर में घेराबंदी कर आरोपी राजीव कुमार 21 वर्ष तथा एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने ठगी की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस उन्हें सीतापुर लेकर पहुंची।

आरोपियों के कब्जे से ये सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 5 नग मोबाइल, 2 एटीएम कार्ड, 2 पेन कार्ड, 1 नग रजिस्टर व 10 हजार रुपए नगद जब्त किया है। सीतापुर पुलिस ने धारा 420, 34 व आईटी एक्ट की धारा 66 (डी) के तहत शनिवार को नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह जबकि युवक को जेल भेज दिया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर टीआई भरत लाल साहू, एसआई रमेश चंद्र राय, आरक्षक रुपेश महंत, अशोक कुजूर व सुयश पैकरा शामिल रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here