Home Blog दूल्हा बोला- इसकी बहन बहुत खूबसूरत है उसी से करुंगा शादी सुहागरात...

दूल्हा बोला- इसकी बहन बहुत खूबसूरत है उसी से करुंगा शादी सुहागरात से पहले पत‍ि की बातें सुनकर उड़े पत्नी के होश

0

The groom said – his sister is very beautiful, I will marry her. Before the wedding night, the wife was shocked to hear her husband’s words.

बरेली। साली पर दिल आया तो पहली ही रात पति ने पत्नी को किन्नर बता दिया। कहने लगा कि तुम्हारी बहन बहुत खूबसूरत है। हम दोनों ही पति-पत्नी की तरह रहेंगे। पत्नी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने आरोपित पति व ससुरालियों के विरुद्ध इज्जतनगर थाने में शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मामला इज्जतनगर के एक गांव का है। महिला के अनुसार, 19 मई को उसका निकाह हुआ था। पहली रात ही पति ने कबूल करने से इनकार कर दिया। कहा कि तू संपूर्ण महिला नहीं है। किन्नर है, तेरे साथ नहीं रहूंगा, जिसका विरोध किया। घर वाले आए। इस बीच उसने बहन से छेड़छाड़ शुरू कर दी। अश्लील हरकतें करने लगा। जैसे-तैसे मामला शांत हुआ।

Ro.No - 13672/140

मेड‍िकल में पत्नी के मह‍िला होने की पुष्‍ट‍ि

स्वजन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है। आप लोग गलत बोल रहे हैं। मेडिकल कराया, जिसमें महिला होने की पुष्टि हुई। बावजूद पति नहीं माना। इसके बाद ससुराली दहेज की मांग करने लगे। कहा कि तुम्हारे मां-बाप ने बहुत कम दहेज दिया। दो लाख रुपये लेकर आएगी, तभी तुम्हें रखेंगे। नहीं तो नहीं रखेंगे।

तीन तलाक देकर घर से न‍िकाला

इनकार पर आरोपी ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि सारा सामान भी हड़प लिया। इज्जतनगर इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि प्रकरण में शिकायती पत्र मिला है। दोनों ही पक्षों को थाने बुलाया गया है।

मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद भी नहीं माना पति

मेडिकल कराया गया जिसमें महिला होने की पुष्टि हुई। बावजूद पति नहीं माना। इसके बाद ससुराली दहेज की मांग करने लगे। कहां की तुम्हारे मां-बाप ने बहुत कम दहेज दिया। दो लाख रुपये लेकर आएगी, तभी तुम्हें रखेंगे। नहीं तो नहीं रखेंगे। इंकार पर आरोपित ने तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। सारा सामान हड़प लिया।
पीड़ित ने इज्जतनगर थाने में मामले में शिकायत की है। 19 मई को उसका निकाह हुआ था। इज्जतनगर इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि प्रकरण में शिकायत मिली है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here