अगर आप भी केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित मंत्रालयों और विभागों में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। UPSC ने ‘डायरेक्ट रिक्रूटमेंट 2026’ (सीधी भर्ती) के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में कई महत्वपूर्ण पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें उम्मीदवारों को सिविल सेवा जैसी पारंपरिक और लंबी लिखित परीक्षाओं से नहीं गुजरना होगा, बल्कि सीधे इंटरव्यू के आधार पर चयन का मौका मिल सकता है।
17 जुलाई तक खुले हैं आवेदन के द्वार
UPSC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे तक) निर्धारित की गई है। आखिरी दिनों में वेबसाइट पर बढ़ने वाले हैवी ट्रैफिक से बचने के लिए उम्मीदवारों को समय रहते अप्लाई करने की सलाह दी गई है।

इन पदों पर भर्ती
ऐसे में उम्मीदवारों को इसके तहत जिन पदों पर चयन किया जाएगा, उसमें जॉइंट डायरेक्टर, मेडिकल ऑफिसर, रिसर्च ऑफिसर (सिद्धा), एरोनॉटिकल ऑफिसर, लीगल ऑफिसर, कंपनी प्रोसीक्यूटर, डिप्टी सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट, सीनियर फोटोग्राफिक ऑफिसर, फोटोग्राफिक ऑफिसर, सिविलियन असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर, स्टोर ऑफिसर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे पद शामिल हैं.
अलग-अलग है क्वालिफिकेशन
वैसे तो ये भर्ती डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के आधार पर की जा रही है इसलिए हर पद के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन अलग-अलग है. इसके अलावा वर्क एक्सपीरियंस और एज लिमिट भी अलग-अलग है. इसके लिए आप जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर ध्यान दें.
ऐसे करें आवेदन
पद पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरें और अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
इसके बाद अगर आवेदन शुल्क का भुगतान करना है, तो इसे करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
महत्वपूर्ण नोट: शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अनुभव से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विज्ञापन संख्या 07/2026 (Advt No. 07/2026) को ध्यान से पढ़ सकते हैं।



