Home Blog C.G News कृत्रिम पैर ने लौटाई जिंदगी की रफ्तार

C.G News कृत्रिम पैर ने लौटाई जिंदगी की रफ्तार

0
  • जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल से बबीता के जीवन में लौटी नई उम्मीद
  • वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी और कलेक्टर के संवेदनशील निर्णय से मिली दो लाख रुपए की सहायता, तत्काल      लगवाया गया कृत्रिम पैर
  • अब आत्मविश्वास के साथ सामान्य जीवन जी रही हैं बबीता, शासन-प्रशासन के प्रति जताया आभार

रायगढ़, 7 जुलाई 2026 कभी जीवन से निराश हो चुकीं 27 वर्षीय बबीता यादव के जीवन में अब फिर से उम्मीद, आत्मविश्वास और मुस्कान लौट आई है। जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल और त्वरित सहयोग ने उन्हें न केवल कृत्रिम पैर उपलब्ध कराया, बल्कि फिर से सामान्य जीवन जीने का संबल भी दिया। आज बबीता आत्मनिर्भर होकर पहले की तरह अपने दैनिक कार्य कर रही हैं और अपने जीवन को नए उत्साह के साथ आगे बढ़ा रही हैं।


रायगढ़ जिले के ग्राम मुरालपाली निवासी बबीता यादव के साथ पिछले वर्ष एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी। घटना के बाद उनके बाएं पैर में गंभीर संक्रमण हो गया, जो धीरे-धीरे हड्डियों तक पहुंच गया। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद संक्रमण को नियंत्रित करना संभव नहीं हो सका और अंततः 27 जनवरी 2025 को उनका बायां पैर काटना पड़ा। इस घटना ने उनके सामने शारीरिक, मानसिक और सामाजिक चुनौतियों का पहाड़ खड़ा कर दिया। अचानक आए इस बदलाव से उनका जीवन मानो ठहर-सा गया था और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आगे सामान्य जीवन कैसे जी पाएंगी।
विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बबीता ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी तथा कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर कृत्रिम पैर लगवाने के लिए सहायता का निवेदन किया। उनकी स्थिति को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए कलेक्टर ने सहानुभूतिपूर्वक उनके आवेदन पर तत्काल दो लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कृत्रिम पैर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देशों के अनुरूप रायपुर स्थित इंडो लाइट्स संस्थान से समन्वय स्थापित कर बबीता यादव के लिए आधुनिक कृत्रिम पैर लगवाया गया। कृत्रिम पैर लगने के बाद उनके जीवन में उल्लेखनीय बदलाव आया है। अब वे सहजता से चल-फिर रही हैं, अपने दैनिक कार्य स्वयं कर रही हैं और पहले की तरह सामान्य जीवन जीने लगी हैं। बबीता यादव ने भावुक होकर कहा कि कृत्रिम पैर मिलने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है मानो उनका जीवन फिर से पटरी पर लौट आया हो। उन्होंने इस मानवीय सहयोग और संवेदनशील पहल के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी तथा कलेक्टर के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता ने उन्हें नया जीवन और नई उम्मीद दी है। इन्होंने आज अपर कलेक्टर से भेट कर इस सहयोग के लिए राज्य शासन, जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Ro.No - 13848/144

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here